{"_id":"599c7fed4f1c1b61038b47e1","slug":"141503428589-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हड़ताल
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में तालाबंदी, चार अरब का लेन-देन प्रभावित
रायबरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर की सरकारी बैंक शाखाओं में पूरी तरह से तालाबंदी रही। तालाबंदी होने से करीब चार अरब का लेन-देन प्रभावित रहा। बैंक पहुंचे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। सरकारी बैंकों का निजीकरण न होने, बैंकों से कर्ज लेने वाले पूंजीपतियों घराने के लोगों से वसूली करने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शहर से लेकर देहात क्षेत्र की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और सेंट्रल बैंक समेत अन्य सभी सरकारी बैंकों की करीब 339 शाखाओं के ताले मंगलवार को नहीं खुले। बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सभी ने बैंकों के सामने और फिर सभी सुपर मार्केट में नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंकों के शटर बंद होने से लेनदेन करने पहुंचे ग्राहक निराश हुए।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव मो. अयाज, अध्यक्ष रामदेव, रमेश कुमार, आरबी सिंह, विनय पाल, दिवाकर, अजय सिंह आदि ने कहा कि सरकार बैंकों का निजीकरण का प्रयास कर रही है। बड़े लोगों से कर्ज वसूली नहीं हो रही है। इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा और आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव मो. अयाज ने बताया कि हड़ताल के चलते चार अरब का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
एटीएम भी हो गए खाली
बैंकों की हड़ताल के चलते रुपयों की निकासी का पूरा दबाव एटीएम पर ही रहा। दोपहर बाद एचडीएफसी, स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक आदि के एटीएम नोटों से खाली हो गए। हड़ताल के कारण एटीएम में नोट नहीं डाले जा सके। इससे लोगों को धन के लिए भटकना पड़ा और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सभी सरकारी बैंकों में पूरी तरह से हड़ताल रही। शहर से लेकर देहात क्षेत्र की बैंकों में तालाबंदी होने से ग्राहकों को परेशानी हुई और करीब चार अरब का लेनदेन प्रभावित रहा। हड़ताल में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।- बृजमोहन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक