{"_id":"597cd4e64f1c1bfe1d8b4696","slug":"141501353190-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्चना एक्सप्रेस में नशेड़ियों का उत्पात, यात्रियों के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्चना एक्सप्रेस में नशेड़ियों का उत्पात, यात्रियों के साथ मारपीट
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्चना एक्सप्रेस में नशेड़ियों का उत्पात, यात्रियों से की मारपीट
रायबरेली। पटना से जम्मू जा रही अर्चना एक्सप्रेस में नशेड़ियों ने न सिर्फ उत्पात मचाया, बल्कि यात्रियों के साथ मारपीट की। इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो जीआरपी-आरपीएफ ने घेराबंदी करके उत्पात और मारपीट करने वाले आरोपियों को दबोच लिया। ये सभी जौैनपुर के रहने वाले हैं। आरपीएफ थाने में केस दर्ज कराया गया है।
अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मू जा रही थी। ट्रेन के एसी कोच बी टू में कुछ नशेड़ी सवार हो गए थे। सभी ने उत्पात मचाया। साथ ही कोच में सवार यात्रियों के साथ मारपीट की। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दे दी। यहां रेलवे स्टेशन पर आकर ट्रेन रुकी। जीआरपी थानेदार चंद्रहास मिश्रा और आरपीएफ के कार्यवाहक थानेदार आरके पाल ने घेराबंदी करके ट्रेन पर उत्पात करने वाले युवकों को दबोच लिया। आरपीएफ के कार्यवाहक थानेदार का कहना है कि सभी नशे में थे। उत्पात मचाने के साथ यात्रियों के साथ बदसलूकी की। उन्होंनेे बताया कि सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि उदित जायसवाल, निखिल केशरी, मनीष केशरी, विकास सोनी, हर्ष केसरवानी निवासी जिला जौनपुर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।