{"_id":"594c153a4f1c1b433e8b45a3","slug":"141498158394-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित
खीरों (रायबरेली)। ट्रांसमिशन त्रिपुला से विद्युत उपकेंद्र खीरों और सेमरी विद्युत उपकेंद्रों को जाने वाली लाइन में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार शाम आई दिक्कत को अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। इससे उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना मरना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर पेड़ हटाकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास कर रहे हैं।
खीरों और सेमरी उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन के तारों पर एक पेड़ गिर गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। रात भर उपभोक्ता अंधेरे में रहे। दिनभर मरम्मत का काम चला, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। दोनों उपकेंद्रों से करीब 30 हजार उपभोक्ता हैं। इससे लोगों को गर्मी में दो-चार होना पड़ा। विद्युत वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन पीके सिंह ने बताया कि तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। तारों पर गिरे तार को हटवा दिया गया है। किसी दूसरी जगह फॉल्ट आ गया, जिसे खोजा जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।