फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   141 students received degrees at NIFT convocation

Raebareli News: निफ्ट के दीक्षांत समारोह में 141 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

Sat, 08 Nov 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
141 students received degrees at NIFT convocation
निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्य‌ार्थी - फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्य‌ार्थी
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में शुक्रवार शाम आयोजित 14वें दीक्षांत समारोह में उपाधियां बांटी गईं। संस्थान के पांचों विभागों के 141 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें फैशन मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के 28, फैशन एंड लाइफ स्टाइल एक्सेसरीज विभाग के 28, फैशन कम्युनिकेशन विभाग के 27, फैशन डिजाइन विभाग के 33 और लेदर डिजाइन विभाग के 25 विद्यार्थी शामिल हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए कई विद्यार्थियों को अवार्ड भी दिए गए। दीक्षांत समारोह के साथ निफ्ट ने 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव भी मनाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गणेश सुब्रमणियन (संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टाइलुमिया) ने कहा कि फैशन का भविष्य उन रचनाकारों का है, जो सृजनशीलता को तकनीक और जिम्मेदारी के साथ जोड़ते हैं। आप सभी छात्र-छात्राओं के विचार सतत और नवाचार युक्त विश्व निर्माण में योगदान दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि अंजलि शर्मा (डिजाइनर एवं उद्यमी) ने कहा कि डिजाइन का मूल भाव संवेदना और संबंध है। आपकी रचनाएं ऐसी कहानियां कहें, जो लोगों को प्रेरित करें और समुदायों को सशक्त बनाएं। विशेष अतिथि प्रो. शिंजु महाजन (शैक्षणिक कार्य प्रमुख, निफ्ट मुख्यालय) ने कहा कि निफ्ट रायबरेली ने हमेशा रचनात्मकता, समावेशन और नवाचार के मूल्यों को सशक्त किया है। यह परिसर पूरे निफ्ट नेटवर्क के लिए प्रेरणा का केंद्र है।
विज्ञापन

विशेष अतिथि असद के. इराकी (प्रेसिडेंट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एकेआई इंडिया लिमिटेड) ने विद्यार्थियों से कहा कि वे रचनात्मकता को व्यावसायिक दृष्टिकोण से जोड़ें, ताकि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप सफलता प्राप्त कर सकें। अध्यक्षता करते हुए प्रो. जोनाली डी. बाजपेयी (निदेशक, निफ्ट रायबरेली) ने उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति, उद्योग सहयोग, अनुसंधान कार्य एवं विद्यार्थियों की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह परिसर सतत डिजाइन, उद्यमिता प्रोत्साहन और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हमारे स्नातक विद्यार्थी देश की रचनात्मक ऊर्जा और नवोन्मेषी सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयश्री को मिला स्टूडेंट ऑफ द इयर अवार्ड
दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। फैशन कम्युनिकेशन विभाग की जयश्री जायसवाल को स्टूडेंट आफ द इयर का अवार्ड दिया गया। फैशन एंड लाइफ स्टाइल एक्सेसरीज के एम. हेमनाथ को असाधारण सेवा पुरस्कार मिला। इसके अलावा श्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन पुरस्कार से अर्जुन शुक्ला, देविना विजयवर्गिया, पुनीत कुमार, मेहरूख फातिमा और विदूषी गुप्ता को नवाजा गया। मेधावी छात्र पुरस्कार से एम. हेमनाथ, अर्जुन शुक्ला, आदित्य भटनागर, जयश्री जायसवाल, श्रुति कुमारी, पुनीत कुमार, जयेश यशवंत नागे, प्रणय कुमार, हिमांशु कृष्णन और साक्षी सेठी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed