{"_id":"5ca7a63dbdec2214733750c9","slug":"131554490941-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्ज के साथ ही डीएम ने दिलाई मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्ज के साथ ही डीएम ने दिलाई मतदान की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां। डीएम नेहा शर्मा व एसपी सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को बछरावां ब्लॉक के गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाई।
डीएम ने कहा कि जब तक वोटर अपने अधिकारों को नहीं पहचानेंगे, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता है। वोटर अपने फर्ज को निभाते हुए छह मई को बूथों पर पहुंचकर मतदान करें। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, जिससे जनता की अपनी सरकार बन सके।
डीएम व एसपी ने बछरावां क्षेत्र के सेंहगो पूरबगांव, सेंहगों पश्चिमगांव, दुंदगढ़, विनायकपुर, तमनपुर एवं अमावां के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई।
गांव के लोगों की समस्याओं को भी सुना। डीएम ने कहा स्वतंत्र होकर जाति, धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
किसी भी प्रकार के अफवाह व प्रलोभन में लोग न आएं। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि मदद की जा सके। सीडीओ राकेश कुमार, उप जिला अधिकारी शालिनी प्रभाकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, तहसीलदार विनोद सिंह, बीडीओ प्रवीण कुमार, रावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।