{"_id":"5c606d9abdec2273875d5866","slug":"131549823386-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और घर पर मौैजूद हूं....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और घर पर मौैजूद हूं....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मैंने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और मैं घर पर मौजूद हूं...। शनिवार की रात यह सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना देने वाला युवक नशे में धुत था।
पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक की शिकायत झूठी निकली। पुलिस को घर पर उसकी पत्नी सकुशल मिली। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर के सत्य नगर निवासी अजय वर्मा नाई है। रात में अजय वर्मा ने यूपी 100 को सूचना दी कि उसने पत्नी फूलमती की हत्या कर दी और घर पर मौैजूद हूै।
इस पर निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी टीम के साथ अजय के घर पहुंच गए। पुलिस को उसकी पत्नी जिंदा मिली। आरोपी अजय नशे में धुत था। एसपी ने बताया कि अजय अक्सर नशे की हालत में घर आता है।
विज्ञापन
विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में उसने पुलिस को पत्नी की हत्या करने की झूठी सूचना दे दी।