फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बोला जोरदार हमला

केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बोला जोरदार हमला

Sat, 05 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बोला जोरदार हमला
रायबरेली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब अमेठी गांधी परिवार का गढ़ नहीं है। बल्कि विकास का गढ़ है।
विज्ञापन



अगर अमेठी कांग्रेस का गढ़ होता तो बीते पांच सालों में अमेठी की सभी विधानसभाओं व अन्य छोटे-बडे़ चुनाव राहुल गाधी नहीं हारते।


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विकास का नतीजा है कि सिर्फ चुनाव के वक्त अपना मुंह दिखाने वाले राहुल गांधी अपनी जनता के बीच आ रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने जोर देकर कहा कि देश का विकास भाजपा के शासनकाल में ही हो सकता है। हमने अमेठी की जनता से किए गए वादों को पूरा किया है।


लखनऊ से रायबरेली होते हुए अमेठी जा रही केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर डिडौली के पास मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी पर तीखा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राम मंदिर से जुड़े सवाल पर स्मृति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही इस मसले पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।


कांग्रेस के लीडर और वकील कोर्ट में नहीं जाते और इस विशेष प्रक्रिया में बाधा बन जाते हैं। मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूं।


कांग्रेस के नेता सर्वोच्च न्यायालय में इस मुद्दे पर बाधा डालते हैं। इस पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का जब बयान आया कि मध्य प्रदेश में यूपी वालों को नौकरी नहीं दी जाएगी, तब राहुल गांधी ने उनका खंडन क्यों नहीं किया।


अब वह किस मुंह से अमेठी के नौजवानों से आंखें मिलाएंगे, ये देखना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से अमेठी में कराए जा रहे विकास कार्य और अपनी संभावित हार से राहुल गांधी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें अमेठी का विकास कार्य करा रही हैं।



स्मृति ईरानी का हुआ जोरदार स्वागत
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर डिडौली के पास आम जनता ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत किया। राजकुमार सिंह, पूनम सिंह समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। इसके अलावा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू लोहिया आदि भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed