फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अमर उजाला से बातचीत में पहली चेयरमैन ने साझा की अपनी बात

अमर उजाला से बातचीत में पहली चेयरमैन ने साझा की अपनी बात

Sat, 02 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में पहली चेयरमैन ने साझा की अपनी बात
साफ सुथरा बनेगा शहर, स्मार्ट सिटी बनाने के होेंगे प्रयास : पूर्णिमा
विज्ञापन

रायबरेली। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के न सिर्फ बेहतर प्रयास किए जाएंगे, बल्कि शहर को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। वार्डों में बजबजाती नालियां व सीवर की समस्या को दूर कराने के लिए भी सार्थक प्रयास किए जाएंगे। हर तबके को पालिका से जुड़े कार्यों से लाभान्वित कराने के लिए पहली प्राथमिकता होगी। सबको साथ लेकर चला जाएगा। किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। विकास कार्य ही मुख्य लक्ष्य रहेगा। नगर पालिका रायबरेली से अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद शहर की नई चेयरमैन पूर्णिमा श्रीवास्तव से ‘अमर उजाला’ ने बातचीत की तो उन्होंने अपनी बात को साझा किया।
पहली महिला चेयरमैन बनने की खुशी से लबरेज काबिज कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बातचीत में सबसे पहले शहर के वोटरों को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि शहर में कई ऐसी गंभीर मुद्दे हैं, जिनको दूर करना आवश्यक है। शहर में आए दिन जाम की समस्या रहती है। वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पार्किग की व्यवस्था की दिशा में कार्य किया जाएगा। हर वार्ड में व्याप्त सीवर की समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की बदहाल सड़कों के सवाल पर पूर्णिमा ने कहा कि पालिका की पहली बैठक में ही इस पर चर्चा की जाएगी और शहर की सड़कों की तस्वीर बदली जाएगी। शहर की जनता चाहती है कि अपना शहर भी स्मार्ट सिटी बने। इसलिए स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सांसद सोनिया गांधी से भी इस बारे में चर्चा की जाएगी। पूर्णिमा ने कहा कि नगर पालिका के तहत अधिक से अधिक कार्य कराए जाएंगे। विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने गिनाई प्राथमिकताएं
-गरीबों, बेसहारों लोगों के लिए आवास की सुविधा दिलाई जाएगी।
-सड़क और सीवर की समस्या दूर कराने के लिए किए जाएंगे प्रयास।
-शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए उठाए जाएंगे कदम।
-साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी किए जाएंगे कार्य।
-जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए शहर में पार्किंग की व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed