{"_id":"594c18334f1c1b5e1b8b4757","slug":"131498159155-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पद पर तैनाती के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पद पर तैनाती के लिए निकाली रैली
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पद पर तैनाती के लिए निकाली रैली
- चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने विकास भवन में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने गुरुवार को विकास भवन में धरना देकर आवाज बुलंद की और फिर यहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि, परिषदीय स्कूलों में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी पद पर तैनात इन लोगों ने कहा कि मृतक आश्रितों को शिक्षक या लिपिक पद पर नियुक्ति मिलने चाहिए।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी, जिला मंत्री सौरभ द्विवेदी, संदीप सिंह, महेंद्र कुमार, हरिकेश कुमार, समेत काफी लोगों ने पहले विकास भवन में धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रेजुएट करने वाले लोगों को बीटीसी कराकर टीईटी करने का मौका दिया जाए और इसके बाद शिक्षक बनाया जाए। इंटर पास मृतक आश्रितों को लिपिक बनाया जाए। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अभय सिंह और बीएसए को सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो तीखा आंदोलन छेड़ा जाएगा।