{"_id":"f3c9dfc8e6e7dcfa446917959d4b06a3","slug":"13-million-gap-filariasis-drug-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में एसीएमओ ने अधिकारियों को दवा खिलाई। सीएचसी में अधीक्षक ने दवा खाकर अभियान का शुरूआत कराई। शाम तक करीब 13 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।
एसीएमओ डॉ. एसके चक, डॉ. नागेंद्र कुमार व जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह ने गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन पहुंचकर जिले के सभी अधिकारियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई।
डीएम की पत्नी के निधन के कारण डीएम के साथ सीएमओ व अन्य अधिकारी लखनऊ चले गए। जिला अस्पताल में टीम ने पहुंचकर सीएमएस व अन्य चिकित्सकों को फाइलेरिया की दवा खिलाई।
विज्ञापन
इसके अलावा एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिकाओं ने शहर में घर-घर पहुंचकर लोगों को दवा खिलाई। सीएचसी जगतपुर में अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान की शुरूआत कराई।
जगतपुर क्षेत्र के गांवों में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिकाओं और आशा बहुओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई। सीएचसी बेलाभेला में अधीक्षक डॉ. आरएन वर्मा ने दवा खाकर अभियान शुरू कराया।
टीमों ने गांवों में पहुंचकर लोगों को दवा खिलाई। 8863 टीमों ने शहर से लेकर गांव तक लोगों को दवा खिलाई। यह अभियान 19 दिसंबर तक चलेगा। 23 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।