{"_id":"3837f243fc075fa00e812727191066b6","slug":"13-brilliants-qualified-jee-advance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में 13 होनहारों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस में 13 होनहारों ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल 12वीं में 97.5 प्रतिशत अंक पाकर जिले में सीआईसीएसई में पहला स्थान
विज्ञापन
पाने वाले शशांक अवस्थी को जेईई एडवांस की परीक्षा में 2495वीं रैंक मिली
है। चिकित्सक के बेटे आकाश जैन को 2877वीं रैंक, किसान के बेटे रत्नेश सिंह
को 7900वीं रैंक मिली है। उदित सिंह तोमर को 5908वीं रैंक, ध्रुव शर्मा को
6395वीं रैंक, सिद्घार्थ को 6549वीं रैंक मिली है। इसके अलावा आदित्य
प्रताप सिंह, नेहा श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, शुभम गौतम, ऋषभ, शिवम मिश्रा,
आशुतोष बंसल को भी अच्छी रैंक मिली है। रिजल्ट आने के बाद गुरुवार को सभी
होनहार संशिक्षा अकादमी में एकत्र हुए और सफलता पर एक दूसरे को मिठाई
खिलाकर बधाई दी। निदेशक अभिषेक रंजन और नीरज सोनी ने बताया कि पिछले साल
अकादमी के सात छात्र-छात्राओं को जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता मिली
थी। इस साल 13 स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। मेधावियों की मेहनत और उनके
लगन से यह सफलता मिली। उन्होंने सभी बच्चों को पुष्प देकर सम्मानित किया।