फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   129 booths have increased votes will be cast on 2703

इस बार 129 बढ़ गए बूथ, 2703 पर पड़ेंगे वोट

Sun, 19 Sep 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
129 booths have increased votes will be cast on 2703
रायबरेली। वैसे तो विधानसभा चुनाव करीब छह माह बाद हैं, लेकिन जिले में चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 129 बूथ बढ़ गए हैं। अब जिले में कुल बूथों की संख्या 2703 हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल बूथों की संख्या 2574 थी। चुनाव आयोग का प्रयास है कि मतदान फीसदी बढ़ाया जाए। मतदान फीसदी तभी बढ़ेगा, जब वोटर बूथों तक पहुंचेंगे। दरअसल कई ऐसे बूथ थे, जहां पर वोटरों की दो हजार से ज्यादा थी। इसलिए मतदान वाले दिन वोटरों की भीड़भाड़ अधिक रहती थी।
विज्ञापन

वोटरों की तादाद अधिक होने के कारण लंबी कतारें लगी थीं। इस वजह से काफी वोटर वोट डालने से वंचित रह जाते थे। घंटों इंतजार करने की वजह से वह घरों को लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस बार चुनाव आयोग ने बूथों की संख्या बढ़ाने के लिए आगे आया और निर्देश जारी किया कि जिस मतदान केंद्र में 1200 से ज्यादा वोटर हैं, वहां पर बूथों की संख्या बढ़ा दी जाए।
तहसील के अधिकारियों ने बूथों की संख्या का काम पूरा कर लिया है। इस लिहाज से पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार बूथों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसका लाभ वोटरों को मिलेगा। चुनाव से जुड़े अधिकारी विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले चुनाव का पूरा तामझाम तैयार करने में लगे हैं।
उपजिलाधिकारियों की दी चुकी ट्रेनिंग
चुनाव की तैयारियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उपजिलाधिकारियों को लखनऊ में चुनाव संबंधी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उन्हें बताया जा चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव कैसे सकुशल संपन्न कराना है। उन्हें बताया गया कि चुनाव का कार्य मातहतों से कैसे कराना है।
पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस महकमे में जुटा है। तीन साल से जमे निरीक्षकों को तबादला गैर जनपद किया जा रहा है। अब तक सात थानेदारों समेत 14 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर तीन साल से जमे निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला किया जा रहा है। एक-एक करके सभी को रिलीव किया जा रहा है।

जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी के साथ कराई जा रही हैं। बूथ बनाने का काम पूरा हो गया है। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 129 बूथ बढ़ गए हैं। इस तरह कुल बूथों की संख्या 2703 हो गई है। मतदान केंद्रों में जो भी अव्यवस्थाएं हैं, उसे भी जल्द दूर करा दिया जाएगा।
प्रेम प्रकाश उपाध्याय, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed