{"_id":"61df086696789223524b4026","slug":"126-people-including-10-itbp-personnel-corona-infected-raibaraily-news-lko613162660","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के 10 जवान समेत 126 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के 10 जवान समेत 126 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। बुधवार को 126 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें आईटीबीपी डलमऊ के 10 जवान के साथ ही निफ्ट के नौ लोग भी शामिल हैं।
एम्स में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है। मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर दवा की किट उपलब्ध कराई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में हर रोज संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच में 126 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई लखनऊ से आईटीबीपी डलमऊ के 10 जवानों और एम्स के नौ कर्मचारियों व छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर के शांति नगर में 10 साल की बच्ची कोरोना संक्रमित हो गई है। बच्ची को घर में ही आइसोलेट कराया गया है। शहर के रेलवे स्टेशन के आरपीएफ जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर के इंदिरा नगर, प्रभुटाउन, मलिकमऊ, कहारो का अड्डा, नेहरू नगर, निराला नगर, शक्ति नगर, निराला नगर, जेल रोड, खतराना, रतापुर, बस्तेपुर में लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है। होम आइसोलेट कराए गए मरीजों के घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर दवा किट मुहैया कराई है।
जिले में बुधवार को अलग-अलग टीमों ने 4213 लोगों की जांच की है। रेलवे स्टेशन पर एसपी मौर्या, अंकुर पटेल, शशिकांत पाल, आनंद कुमार बाजपेयी, धर्मेंद्र पाल की टीम ने रेलवे स्टेशन पर टीम ने 340 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की है।
लोग एहतियात बरतें। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमित नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा किट उपलब्ध कराई गई है। कंट्रोल रूम से मरीजों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। कोविड अस्पतालों को भी सक्रिय कर दिया गया है। दवा आदि की व्यवस्था करा दी गई है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ