फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1220 small and big vehicles will be put in the election, call letter sent

चुनाव में लगेंगे 1220 छोटे-बड़े वाहन, बुलावा पत्र भेजा

Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
1220 small and big vehicles will be put in the election, call letter sent
रायबरेली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच परिवहन विभाग वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी में जुट गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से छोटे-बड़े 1220 वाहनों की डिमांड की गई है। इसमें 570 बड़े और 650 छोटे वाहन की जरूरत होगी।
विज्ञापन

सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए छोटे वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है। और छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
एआरटीओ की ओर से वाहन मालिकों को बुलावा पत्र भेजने का काम शुरू हो गया है। जिले के व्यावसायिक वाहनों के मालिकों को समय से वाहनों की व्यवस्था कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 23 फरवरी को मतदान होगा। 22 फरवरी को शहर के गोराबाजार से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 570 बड़े वाहनों की जरूरत होगी। इसके लिए वाहन मालिकों को एआरटीओ की ओर से बुलावा पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन मालिकों को मतदान के तीन दिन पहले बड़े वाहनों को गोराबाजार में उपलब्ध करवाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा जिले में करीब 650 छोटे वाहनों की जरूरत भी चुनाव में होगी।
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए 60 से अधिक छोटे वाहनों को अधिग्रहीत कर लिया गया है। इन वाहनों से अधिकारी मतदान केंद्रों के निरीक्षण में जुट गए हैं।
पोलिंग पार्टियों के लिए स्कूली बसों के साथ निजी वाहन मालिकों को बुलावा पत्र भेजा जा रहा है। वाहन मालिकों को कागजात दुरुस्त कराने के साथ ही फिटनेस आदि को पूर्ण कराकर वाहन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
लापरवाही करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। छोटे और बड़े वाहनों को मतदान से चार दिन पहले ही अधिग्रहीत करने का काम शुरू हो जाएगा।

विधानसभा चुनाव में 650 छोटे व 570 बड़े वाहनों की जरूरत होगी। 1220 वाहनों की व्यवस्था के लिए वाहनों के मालिकों को बुलावा पत्र भेजा जा रहा है। समय से वाहन उपलब्ध न कराने वाले वाहनों के मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अवधराज गुप्ता, यात्री कर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed