{"_id":"5c5c2e22bdec2273771f3143","slug":"121549544994-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स को मिली एंबुलेंस, गंभीर रोगियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स को मिली एंबुलेंस, गंभीर रोगियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब गंभीर रोगियों को एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। एम्स को एंबुलेंस मुहैया कराई गई है।
यहां से रेफर होने वाले गंभीर रोगियों को अन्य अस्पतालों में भेजने के लिए इसी एंबुलेंस का प्रयोग किया जाएगा। इससे रोगियों में खुशी है। एक-एक करके कई और सुविधाओं की व्यवस्था रोगियों के लिए एम्स में की जा रही है।
एम्स में हड्डी रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, दंत रोग विभाग, नाक-कान व गला विभाग, बाल रोग विभाग, नेत्र विभाग के माध्यम से यहां आ रहे रोगियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।
रोजाना कई रोगियों को गंभीर होने के कारण अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया जाता है, लेकिन एंबुलेंस की सुविधा न होने के कारण गंभीर रोगियों को निजी वाहनों से जाना पड़ता था।
विज्ञापन
इस समस्या से गंभीर रोगियों को निजात दिलाने के लिए शासन से एम्स को एंबुलेंस की सुविधा मिल गई है। अब एंबुलेंस से गंभीर रोगियों को दूसरे अस्पतालों में पहुंचकर भर्ती कराया जाएगा, क्योंकि एम्स में वर्तमान समय में सिर्फ ओपीडी की ही सुविधा है। रोगियों को भर्ती करने की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है।
रेडियोलॉजिस्ट नहीं, अल्ट्रासाउंड जांच प्रभावित
एम्स में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा रोगियों को नहीं मिल पा रही है। पीजीआई चंडीगढ़ से आए रेडियोलॉजिस्ट के वापस हो जाने के कारण यह जांच प्रभावित हो गई है। ऐसे में रोगियों को इस जांच के लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
गंभीर रोगियों को बेहतर सुविधा के लिए एंबुलेंस मिल गई है। एम्स में इलाज कराने के लिए आने वाले रोगियों को इसका लाभ मिलेगा। अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है। जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट के आने के बाद यह जांच शुरू हो जाएगी।
समीर शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एम्स