{"_id":"5b4502fe4f1c1bc1248b5a00","slug":"121531249406-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में चोरी की बिजली से चलता मिला आरओ प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में चोरी की बिजली से चलता मिला आरओ प्लांट
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लालगंज डिवीजन के एक्सईएन पीके सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां चोरी की बिजली से एक आरओ प्लांट चलता पाया गया। वहीं 10 लोगों को कटिया लगाकर चोरी करते पकड़ा गय्रा। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में तहरीर दी गई है।
बेहटाकला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने कल्लू का पुरवा गांव में छापेमारी के दौरान मनीष कुमार को चोरी की बिजली से आरओ प्लांट चलाते पकड़ा।
यहां पर तीन किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा पकियाखेड़ा गांव के शारदा सिंह, पूरे नोखेराय के देवेंद्र बहादुर, अशोक कुमार, किशन सिंह, उपेंद्र बहादुर, बेहटा कला निवासी जयकरन को सीधे कटिया लगाकर घरों में बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इसी तरह खीरों के अवर अभियंता रामनाथ ने सरांय महमूद निवासी राजकुमार को बिजली चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन
सरेनी उपकेंद्र के अवर अभियंता श्यामू कुशवाहा ने बताया कि चंद्रमणिखेड़ा निवासी ललित प्रसाद तिवारी, बेनी माधवगंज निवासी रामपाल, पूरे गौतमन के कमलेश यादव अपनी-अपनी दुकानों पर चोरी की बिजली जला रहे थे।
सभी के खिलाफ संबंधित थानों में बिजली चोरी की तहरीर दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि 10 लोगों के कनेक्शन बकाये पर काटे गए।
चेकिंग के दौरान बिना बकाया जमा किए जुड़े पाए गए। सभी के खिलाफ तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों को कतई बक्सा नहीं जाएगा।