{"_id":"5a7b43014f1c1ba2268b8fa3","slug":"121518027521-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों की कमी बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों की कमी बनी चुनौती
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं पहुंच रहे कक्ष निरीक्षक, तीन शिकायतें दर्ज
रायबरेली। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन भी कक्ष निरीक्षकों की कमी चुनौती बनी रही। जिले के तमाम केंद्रों पर सभी कक्ष निरीक्षक समय से नहीं पहुंचे। तीन केंद्र व्यवस्थापकों ने कंट्रोल रूम में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि किसी भी स्तर पर केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। सूचना मिलते ही केंद्रों पर बीआरसी से शिक्षकों को भेजा जा रहा है।
परीक्षा के दूसरे दिन सुबह की पाली मेें आदर्श इंटर कॉलेज राजामऊ, न्यू आदर्श इंटर कॉलेज मुराईबाग, गांधी इंटर कॉलेज बछरावां सहित कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने की सूचना कंट्रोल रूम को दी है।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों को अपने अपने ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।
बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी अनिवार्य व सामान्य हिंदी इंटर के संगीन गायन, संगीत वादन की परीक्षा हुई।
नकलचियों को पकड़ने के लिए सभी छह सचलदस्ते घूमे लेकिन शाम को सभी खाली हाथ लौटे। डीआईओएस गिरधारी लाल कोली ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक हो रही है। जहां जो भी कमी मिल रही है, तुरंत उसे ठीक कराया जा रहा है।