{"_id":"5a1c56914f1c1b76678bdf86","slug":"121511806609-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत परिसर में अधेड़ का शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत परिसर में अधेड़ का शव, हड़कंप
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत परिसर में अधेड़ का शव
डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ सभागार में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगर पंचायत के लिपिक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पंचायत डलमऊ के लिपिक आशीष कुमार सुबह जब नगर पंचायत पहुंचे तो वहां पर एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। लिपिक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कुछ लोगों का कहना है कि उसकी ठंड से मौत हुई। कोतवाल अशोक सिंह परिहार ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से डलमऊ कस्बे में घूम रहा था। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।