फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्रचार थमा, शहर की सरकार के लिए मतदान कल

प्रचार थमा, शहर की सरकार के लिए मतदान कल

Tue, 28 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रचार थमा, शहर की सरकार के लिए मतदान कल
प्रचार थमा, शहर की सरकार के लिए मतदान कल
विज्ञापन

रायबरेली। कई दिनों से चल रहा चुनावी प्रचार का शोर सोमवार को शाम पांच बजते ही थम गया। इसी के साथ 19 नवंबर को होने वाले मतदान दिवस की उलटी गिनती भी शुरू हो गई। जिले में एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में सकुशल मतदान कराने केलिए पोलिंग पार्टियां मंगलवारसुबह जीआईसी परिसर से रवाना होंगी।
प्रशासन ने 1256 कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान कराने के लिए लगाई है। नामित 314 मतदान टोलियां मंगलवार सुबह आठ बजे राजकीय इंटर कॉलेज स्थल से रवाना होंगी। इन्हें मतदान केंद्रों तक ले जाने व वापस लाने के लिए प्रशासन ने 117 हल्के व भारी चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की है। सुरक्षा के बीच ये टोलियां सीलबंद मतपेटियां लेकर सेंटर के लिए रवाना होंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त राजस्व डॉ. राजेश प्रजापति ने बताया कि एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस को चौकन्ना कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्रों के सीओ व थानेदारों को अराजकतत्वों पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि निष्पक्ष एवं सकुशल मतदान निपटाया जा सके।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र : फैक्ट फाइल
1 एक अध्यक्ष, 34 सभासद)
11 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर
242 उम्मीदवार सभासद के लिए मैदान में

नगर पंचायत क्षेत्र
(आठ अध्यक्ष , 127 वार्ड सदस्य)
101 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर
701 प्रत्याशी सदस्य के लिए मैदान में

कुल मतदाता
163924 नगर पालिका
79867 नगर पंचायत

91 कुल मतदान केंद्र
314 कुल मतदेय स्थल
5 अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र
30 अतिसंवेदनशील
25 संवेदनशील केंद्र

1256 मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारी

सुरक्षा का खाका तैयार
5 ड्रोन पल-पल की लेंगे खबर
22 मिनट में पहुंचेगी क्यूआरटी
25 मोबाइल टीमें गठित
18 बैरियर सीमाओं पर बनाए गए

तैनात होगी फोर्स
पद संख्या
इंस्पेक्टर 07
सब इंस्पेक्टर 217
हेड कांस्टेबल (प्रोन्नति वाले) 68
हेड कांस्टेबल 193
सिपाही 800
होमगार्ड 1247

इतनी बाहरी फोर्स आएगी
सब इंस्पेक्टर 100
सिपाही 300
होमगार्ड 354
प्लाटून पीएसी 02
कंपनी पीएसी 01
पैरामिलिट्री फोर्स कंपनी 01

एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में 29 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार थम गया है। इसके बाद भी यदि कोई प्रचार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कराई जाएंगी।-संजय कुमार खत्री, डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed