फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नामांकन का खाता दूसरे दिन भी खुला नहीं, सिर्फ खरीदे गए परचे

नामांकन का खाता दूसरे दिन भी खुला नहीं, सिर्फ खरीदे गए परचे

Sun, 05 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
नामांकन का खाता दूसरे दिन भी खुला नहीं, सिर्फ खरीदे गए परचे
दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन, सिर्फ खरीदे गए परचे
विज्ञापन

रायबरेली। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन रविवार को भी खाता नहीं खुला। हालांकि परचे खरीदने के लिए नामांकन कक्षों में भीड़ रही। तीसरे चरण का चुनाव 29 नवंबर को होना है।
सदर तहसील में दूसरे दिन तहसील जाने वाले गेट पर कड़ी सुरक्षा रही। रविवार को एक भी दावेदार नामांकन पत्र जमा करने के लिए नहीं पहुंचा। एसडीएम सदर एस सुधाकरन ने बताया कि दूसरे दिन भी एक भी नामांकन नहीं हुआ है। सोमवार को नामांकन होने की उम्मीद है। सभासद के लिए करीब 80 परचे बिके हैं। अध्यक्ष पद के लिए भी कई परचे बिके हैं।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन तहसील परिसर सलोन में नगर पंचायत सलोन, परशदेपुर तथा नसीराबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभासदों के लिए परचे खरीदे गए। रविवार को नसीराबाद में अध्यक्ष पद के लिए एक भी परचा नहीं खरीदा गया। सदस्य पद के लिए 11 नामांकन पत्र खरीदे गए। परशदेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन पत्र और सदस्य के लिए 21 नामांकन पत्र खरीदे गए। सलोन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 2 नामांकन पत्र और सदस्य पद के लिए 11 नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को दूसरे दिन भी अध्यक्ष और सभासदों के लिए एक भी परचा जमा नहीं हुआ। अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए 5 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन भी यहां नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद के लिए एक भी परचा दाखिल नहीं हुआ। अलबत्ता अध्यक्ष व सभासदों के दावेदारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं। उधर, राजनीतिक दलों की ओर से समाजवादी पार्टी से शाहीन सुल्तान अध्यक्ष की प्रत्याशी घोषित हुई हैं। भाजपा व कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। सोमवार से नामांकन की शुरुआत होने की उम्मीद है। ।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र खरीद के दूसरे दिन तहसील सभागार में महराजगंज व बछरावां नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 68 नामांकन पत्रों की बिक्त्रस्ी हुई। बछरावां आरओ राजेश सिंह व एआरओ जय प्रकाश तिवारी, महराजगंज नगर पंचायत के आरओ आरके सचान, एआरओ आरके पांडेय की मौजूदगी में बछरावां नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सदस्य पद के लिए 39 नामांकन पत्र बिके। महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 4 नामांकन पत्र और सदस्य पद के 19 नामांकन पत्र बिके। एसडीएम आरपी तिवारी, तृप्ति गुप्ता मौजूद रहे।


जायस में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित
फुरसतगंज। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनारक्षित सीट अनुसूचित जाति के महेश प्रताप सोनकर निवासी कस्बा जायस को उम्मीदवार बनाया है। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि पार्टी ने हाजी इशरत हुसैन निवासी कस्बा जायस को नगर पालिका जायस अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed