{"_id":"59b57e1e4f1c1bfc7f8b5afe","slug":"121505066526-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती को भव्य तरीके से मनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती को भव्य तरीके से मनाने पर जोर
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भव्य तरीके से मनाई जाएगी गांधी जयंती
रायबरेली। शहर के बेलीगंज रोड स्थित एक होटल में रविवार को साहू वैश्य महासभा की बैठक हुई। इसमें दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भूमिका का व्याख्यान शब्दों में तो नहीं किया जा सकता, फिर भी जितने अच्छे तरीके से हो सके, युग पुरुष के जीवन लीला पर प्रकाश डालने के लिए समाज को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आगे आना पड़ेगा। कोई भी कार्यक्रम बिना आपसी और सभी के सहयोग से पूरा नहीं किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष संतोष साहू, प्रभात साहू ने कहा कि कार्यक्रम में बापू से संबंधित झांकियों के साथ राष्ट्रीय भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राष्ट्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए गांधीवादी विचारधारों से हल करने पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर संत प्रसाद साहू, राजाराम साहू, प्रभात साहू, बाल कुमार, पंकज साहू आदि मौजूद रहे।