फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सेमरी-लालगंज रेल लाइन पर बड़ा हादसा टला

सेमरी-लालगंज रेल लाइन पर बड़ा हादसा टला

Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
सेमरी-लालगंज रेल लाइन पर बड़ा हादसा टला
सेमरी-लालगंज रेल लाइन पर बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर गुजरी इलाहाबाद-उन्नाव रेल लाइन पर निहस्था के पास गुरुवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रैक की माप और लेबलिंग में गड़बड़ी आ गई थी। गनीमत रही कि पैसेंजर ट्रेन के गुजरते ही ट्रैक पर अचानक तेज आवाज आई। इस पर चालक ने ट्रेन रोक दी और इसकी सूचना विभागीय अफसरों को दी। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ खंड अभियंता की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खराबी के स्थान पर प्लेट बंधवाकर ट्रेनों का कॉशन के जरिये आवागमन शुरू कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्रियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह सेमरी-लालगंज रेलवे लाइन से 54153 रायबरेली-ऊंचाहार-कानपुर पैसेंजर ट्रेन लालगंज से सुबह 6.18 बजे कानपुर की ओर रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन निहस्था हाल्ट से रघुराज सिंह की ओर बढ़ी, तभी किमी नंबर 127.0 से इंजन के गुजरते ही ट्रैक पर अचानक तेज आवाज आई। तब ट्रेन के चालक को आभास हुआ कि ट्रैक में कुछ गड़बड़ी आ गई है। बिना कुछ सोचे समझे चालक ने ट्रेन वहीं पर रोक दी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी। इससे विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ खंड अभियंता शुभम श्रीवास्तव, अवर अभियंता विपिन कुमार और हेड ट्राली मैन डलमऊ रामकुमार ने लाइन की जांच की। टीम के सदस्यों ने बताया कि ट्रैक गज (माप) और पारा (लेबलिंग) खराब होने के कारण लाइन में कुछ कमी आ गई थी। संवेदशील स्थान पर प्लेट बंधवा दी गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इस दौरान एक घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। यदि चालक सूझबूझ के तहत गाड़ी न रोकता तो हादसा हो सकता था। ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरातफरी रही। ट्रेन रवाना होने पर सभी ने राहत की सांस ली। इसी ट्रैक से रात में इलाहाबाद पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनें गुजर गुजरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ खंड अभियंता शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि परियावां से तकिया तक पूर्व में सीएसटी नौ लाइन थी, जिसमें पीआरसी कर नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें लाइन का प्लेट फॉर्म बनाने का काम ठेकेदार और शेष काम विभागीय पीओ ट्रैक मशीन इंजीनियर से कराया जा रहा है। इसमें पीक्यूआरएल मशीनों से काम किया जा रहा है। इस दौरान इस ट्रैक पर आने वाली ट्रेन को कॉशन पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed