फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के बीच कहासुनी, धक्कामुक्की

हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के बीच कहासुनी, धक्कामुक्की

Sat, 22 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के बीच कहासुनी, धक्कामुक्की
हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के बीच कहासुनी, धक्कामुक्की
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ धक्कामुक्की हुई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

शाम के वक्त मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रैटिक्स करने पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी के साथ धक्कामुक्की हो गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर सभी को स्टेडियम से बाहर निकालकर शांत कराया। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय का कहना है कि हॉकी व एथलेटिक्स खिलाड़ियों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की होने की जानकारी मिली है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। उधर, हॉकी कोच संतोष कुमार का कहना है कि सभी खेलों से संबंधित खिलाड़ियों में मेलजोल बढ़ाने के लिए जल्द बैठक की जाएगी, ताकि इस तरह के विवाद फिर न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed