{"_id":"59724cb84f1c1b73778b4571","slug":"121500662968-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, सवा लाख आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, सवा लाख आबादी अंधेरे में
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन में फॉल्ट, अंधेरे में सवा लाख आबादी
शिवगढ़ (रायबरेली)। चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को बछरावां से शिवगढ़ जाने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से ब्लॉक क्षेत्र की सवा लाख आबादी अंधेरे में डूब गई। दिन भर मरम्मत का काम चला, लेकिर देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। खास बात यह है कि एसडीओ को यह भी पता नहीं था कि बिजली आपूर्ति बंद है या चल रही है।
शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र को बछरावां ट्रांसमिशन से बिजली की सप्लाई होती है। शुक्रवार सुबह लाइन में फॉल्ट आ गया। दिन भर बिजली नहीं आई। इससे ब्लॉक क्षेत्र की सवा लाख आबादी को दिन भर गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। लोग पेयजल की किल्लत से भी दो चार हुए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अभियंताओं को दी, लेकिन टीम शाम चार बजे पहुंची। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
उपभोक्ता रामसमुझ, अशर्फीलाल, कामता प्रसाद, विष्णु गोस्वामी ने बताया कि एक तो बिजली की जबरदस्त अघोषित कटौती की जा रही है। ऊपर से फॉल्ट आने पर दिन भर बिजली गुल रहती है। खास बात यह है कि उपकेंद्र से संबंधित एसडीओ को शशांक गुप्ता को यह भी नहीं पता कि बिजली कब से और क्यों नहीं है। उधर, अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि भवानीगढ़ गांव स्थित जंगल में तार टूट गया था। उसे जोड़वा दिया गया है। रात तक आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।