{"_id":"593ae2924f1c1b4d658b4582","slug":"121497031314-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना
डलमऊ (रायबरेली)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को तहसील डलमऊ परिसर में समर्थकों के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया। वे सूरजपुर बनापार में झुग्गी झोपड़ी तोड़े जाने के विरोध में धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर तोड़ दिए गए, लेकिन ग्राम प्रधान शिवरजन का पक्का मकान नहीं तोड़ा गया। इस पर डीएम ने विधायक को लिखित में दिया कि प्रधान को नोटिस देकर 17 जून तक स्वयं मकान गिरा लेने को कहा है। ऐसा न होने पर 17 को घर गिरवा दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि वादाखिलाफी हुई तो 20 जून को तहसील का घेराव किया जाएगा। धरनास्थल पर देवराज यादव, सुनील हांडा, रवींद्र पांडेय, समेत काफी संख्या में सपाइयों और ग्रामीणों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।