फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 people injured in dispute

शव लेकर जा रहे वाहन से टिनशेड को लगी टक्कर, देखते ही देखते लाठी-डंडों से किया हमला, 12 लोग घायल

Wed, 22 Sep 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
12 people injured in dispute
खीरों (रायबरेली)। शव लेकर जा रहे एक वाहन की टिनशेड में टक्कर लगने से बुधवार को खीरों कस्बे में बवाल हो गया। एक समुदाय के लोगों ने शव यात्रियों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। छत पर मौजूद महिलाओं ने पथराव किया। इसमें 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कई लोग जान बचाकर मौके से भाग निकले। इससे गुस्साए लोगों ने थाने पर शव रखकर नारेबाजी के साथ हंगामा किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक घंटे तक खूब बवाल चला। विरोध प्रदर्शन होता रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह लोगाें को शांत कराया। आरोप है कि पांच हजार रुपये भी लूट लिए गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी शुभम सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी मां गुड़िया (45) 21 अगस्त को सेमरी चौराहे पर बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बुधवार सुबह मां की मायके तख्तखेड़ा उन्नाव में मौत हो गई।
मां के शव को पहले पैतृक गांव पाहो लाया गया, जहां से दोपहर लगभग 1.30 बजे वह अपने परिवारीजनों व ग्रामीणों के साथ अंतिम संस्कार करने गंगाघाट जा रहे थे।
जैसे ही वाहन खीरों कस्बा के अतरहर रोड़ पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक वाहन को पास देने के दौरान एक दुकान के सामने रखे टिनशेड में टक्कर लग गई। इससे नाराज होकर खीरों कस्बा के कयूम खान, बबलू खान, गुलाम हजरत, सुफील खान, रज्जन, शिवेंद्र कुशवाहा समेत जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी, लोहे के राड, लाठी-डंडे आदि से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे समुदाय की महिलाएं छतों से ईंट पत्थर चलाने लगीं।
मारपीट में मृतका के बेटे शुभम सिंह, गोलू सिंह, विकास सिंह, अर्पित सिंह, भोलू सिंह, आशू सिंह, अंकुश निर्मल, अभिषेक सिंह समेत 12 लोग घायल हुए। कुछ लोग तो मौके से भाग निकले।
दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि शव के साथ थाने आने वाले लोगों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
घायल अभिषेक सिंह की तहरीर छह नामजद और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सीओ लालगंज डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। तनाव को देखते हुए लोगों पर नजर रखी जा रही है।

अवैध रूप से किए हैं अतिक्रमण
खीरों। कस्बे के अतरहर मार्ग पर सड़क के किनारे अधिकांश दुकानों के सामने रखे टिन शेड लग लिया है। टिन शेड का अधिकांश हिस्सा सड़क या उसके बगल की पटरी में लटका है। दुकानों के सामने आए दिन खड़े होने वाले वाहनों के चलते इस मार्ग पर अक्सर जाम लगा रहता है। पूर्व में उपजिलाधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक खीरों की संयुक्त टीम ने सभी दुकानों के सामने सड़क पर रखे गए टिन शेड हटवा दिए थे, लेकिन अधिकारियों के स्थानांतरण पर जाने के बाद दुकानों के सामने पुन: टिनशेड रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed