फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हर थाने में दो-दो बनाए जाएंगे पुलिस बैरियर और संदिग्ध लोगों पर रहेगी नजर

हर थाने में दो-दो बनाए जाएंगे पुलिस बैरियर और संदिग्ध लोगों पर रहेगी नजर

Thu, 04 Apr 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
हर थाने में दो-दो बनाए जाएंगे पुलिस बैरियर और संदिग्ध लोगों पर रहेगी नजर
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में इस बार हर थाना क्षेत्र में दो-दो पुलिस बैरियर लगाए जाएंगे। इन बैरियरों में पुलिस तैनात की जाएगी और आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन



खासकर पड़ोसी जनपदों की सीमाओं पर अधिक सुरक्षा पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का मानना है कि पड़ोसी जनपदों के संदिग्ध लोग यहां पर आकर चुनाव में खलल डाल सकते हैं या फिर कोई वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में उन पर नजर रखना जरूरी है।
विज्ञापन



जिले में छह मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक इस बार जिले के 18 थाना क्षेत्रों में दो-दो बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। रायबरेली जिले की सीमा लखनऊ, उन्नाव, अमेठी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, प्रतापगढ़ से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोसी जनपदों से आने जाने वाले लोगों पर खास निगहबानी के लिए बैरियर लगवाए जा रहे हैं। बैरियर लगाकर चेकिंग करने वाले स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है।


पहले 18 बैरियर लगाए जाने थे
संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए पहले जिले के 18 स्थानों पर बैरियर बनाने के निर्देश दिए गए थे। अब नया आदेश आ गया है कि हर थाना क्षेत्रों में दो-दो पुलिस बैरियर बनाए जाएंगे।


ऐसे में पुलिस लाइंस में खुले चुनाव कार्यालय की ओर से सभी थानेदारों से स्थानों का चयन कराया जा रहा है कि उनके क्षेत्रों में किन-किन स्थानों पर पुलिस बैरियर बनाए जाएं, ताकि संदिग्ध लोगों पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके।


लोकसभा चुनाव पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दो-दो पुलिस बैरियर बनाए जाएंगे। बैरियर लगाने के लिए स्थान चिह्नित कराए जा रहे हैं। खासकर पड़ोसी जनपदों की सीमा पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस बैरियर रहेंगे।
सुनील कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed