फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   राजकीय आईटीआई ने उठाया गरीब बेसहारा कन्या के विवाह का जिम्मा

राजकीय आईटीआई ने उठाया गरीब बेसहारा कन्या के विवाह का जिम्मा

Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई ने उठाया गरीब बेसहारा कन्या के विवाह का जिम्मा
रायबरेली। एक गरीब व बेसहारा कन्या के विवाह की जिम्मेदारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने उठाई है। सामाजिक दायित्व की यह अनूठी मिसाल को पेश करने के लिए संस्थान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने मदद की। सोमवार को जब कन्या को यह मदद दी गई तो खुशी के चलते उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन



गोरा बाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में ही प्रधानाचार्य आवास में पिछले कई वर्षों से घरेलू काम करने वाली अंजली गरीब और बेसहारा है। वह आसपास के कई अन्य घरों में भी काम करती है, जिससे परिवार का खर्च चलता है। अंजली के माता-पिता नहीं हैं।
विज्ञापन



उसका एकमात्र सहारा भाई है, जो दिव्यांग है। इसीलिए अंजली को ही घरों में काम करके परिवार की गाड़ी खींचनी पड़ रही है। अंजली का विवाह तय हो गया है, लेकिन आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसीलिए राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने विवाह का जिम्मा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग मांगा तो 22800 रुपये जमा हुए। इसके अलावा कपड़े, बर्तन आदि भी जुटाए गए। यह सहायता अंजली को सौंपी गई। यही नहीं, शादी का सारा इंतजाम राजकीय आईटीआई कैंपस में किया गया है, जहां मंगलवार को शहनाई बजेगी और बेसहारा व गरीब कन्या के विवाह में पूरा संस्थान परिवार खड़ा होगा।



संस्थान के कार्यदेशक राजनारायण निर्मल, संतोष कुमार, उदय भानु सिंह, विनय कुमार, राजकुमार मौर्य, मोहनलाल, विजय सिंह, सीएम श्रीवास्तव, सियानंद शुक्ला आदि ने कहा कि विवाह में हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed