{"_id":"5c61bd39bdec22121f030b69","slug":"11549909305-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूली बस को मारी टक्कर, 25 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूली बस को मारी टक्कर, 25 बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर तेरहव गांव के पास सोमवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूली बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार करीब 25 बच्चे घायल हो गए। पांच बच्चों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया। हादसा उस समय हुआ, जब चालक बस रोककर एक बच्चे को नीचे उतर रहा था।
दुर्घटना के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और हादसे पर नाराजगी जताई। पुलिस ने सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था। इसी वजह से हादसा हुआ। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सलोन कस्बा स्थित सिटीजन इंटर कॉलेज में छुट्टी होने के बाद बच्चे बस पर सवार होकर घर जा रहे थे। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। यह बस सलोन से रोहनियां तक बच्चों को छोड़ने जाती है। बीच-बीच में रुक-रुककर बच्चों को उनके घर छोड़ती है। दोपहर बाद छुट्टी होने पर बस बच्चों को छोड़ने उनके घर जा रही थी।
विज्ञापन
सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर स्थित तेरहव गांव के पास बस सड़क के किनारे खड़ी करके बच्चों को उनके घर के सामने उतार रही थी। इसी बीच ऊंचाहार की ओर से तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस में बैठे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी विद्यालय के प्रबंधक आरके शुक्ला के साथ यूपी हंड्रेड पुलिस को दी। प्रबंधक और पुलिस मौके पर पहुंची। नशे की हालत में चालक ट्रैक्टर चला रहा था। हादसे में 25 बच्चों को चोटें आईं। इसमें सायमा (12) पुत्री सरफराज, इकरा (5) पुत्री एजाज निवासी चोपई का पुरवा, प्रांची निर्मल (12) व करनित (5) पुत्र अनिल निर्मल निवासी रोहनियां व अविका तिवारी (13) पुत्री राजकुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें सीएचसी सलोन पहुंचा कर उनका इलाज किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने नशेड़ी ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर भारत ब्रिक फील्ड के स्वामी का है। विद्यालय प्रबंधक राकेश शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक राकेश शुक्ला की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।