फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी की दो नंबर यूनिट बंद, बिजली उत्पादन ठप

एनटीपीसी की दो नंबर यूनिट बंद, बिजली उत्पादन ठप

Sun, 07 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी की दो नंबर यूनिट बंद, बिजली उत्पादन ठप
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली का उत्पादन कर रही यूनिट नंबर दो ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई। इससे 210 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप हो गया।
विज्ञापन



उत्पादन ठप होने से कई प्रांतों को जाने वाली बिजली कट गई। अधिकारी यूनिट की मरम्मत कर लाइट अप करने में जुट गए हैं।


गौरतलब है कि एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें पांच यूनिट 210 मेगावाट, जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं।


पिछले साल नवंबर में हुए हादसे के बाद से यूनिट नंबर छह बंद पड़ी है। इस समय परियोजना में कुल 1050 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।


बताते हैं कि शुक्रवार को परियोजना की यूनिट नंबर दो में ट्यूब लीकेज हो गया, जिससे यूनिट बंद हो गई। यूनिट के बंद होने से 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया।
विज्ञापन



इससे परियोजना से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात व जम्मू-कश्मीर की जाने वाली सप्लाई प्रभावित हो गई। जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।


परियोजना के आला अधिकारी व इंजीनियरों की टीम यूनिट की मरम्मत में जुट गई है। शनिवार देर रात तक यूनिट को चालू करने की बात कही जा रही है।


उधर, परियोजना के महाप्रबंधक मानव संसाधन सी. कुमार ने बताया कि यूनिट नंबर दो में ट्यूब लीकेज हो गया था, जिससे यूनिट बंद हो गई थी। यूनिट की खराबी दूर कर दी गई है। जल्द ही यूनिट लाइट अप कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed