{"_id":"5a1efd684f1c1bc45b8b942d","slug":"11511980392-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया वोटरों का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया वोटरों का जोश
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
81.96 फीसदी मतदान के साथ महराजगंज ने किया टॉप
रायबरेली। शहर की सरकार के लिए बुधवार को वोटों की झमाझम बारिश हुई। नगर पंचायतों के वोटरों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 81.96 प्रतिशत मतदान के साथ नगर पंचायत महराजगंज ने वोटिंग में टॉप किया तो इस बार भी नगर पालिका रायबरेली के वोटर मतदान में पीछे रह गए। नगर पालिका में वोट का प्रतिशत तो बढ़ा है, लेकिन मतदाताओं ने उम्मीद से कम बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। पिछले चुनाव नगर पंचायत महराजगंज में सर्वाधिक 76.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार चुनाव में भी 81.96 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। महिलाआें में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
पहली बार नसीराबाद चुनेगा अध्यक्ष, दिखा जोश
नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अपनी पसंद का अध्यक्ष बनाने के लिए नसीराबाद के 65.70 प्रतिशत वोटरों ने भागीदारी की है। इससे स्पष्ट है कि नसीराबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वोटर कितने खुश हैं। यहां पहली पर अपने शहर की सरकार बनने जा रही है। डलमऊ और बछरावां के वोटरों ने भी खूब जोश दिखाया है। डलमऊ में 77.58 और बछरावां में 77.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। परशदेपुर में 69.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
शहर में कम वोटिंग का कारण सूची में गड़बड़ी
नगर पालिका क्षेत्र के मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही सूची से नाम गायब होने की शिकायतों का दौर शुरू हुआ, और यह शिकायत शाम तक जारी रही। कहीं पूरा का पूरा परिवार मतदाता सूची से गायब मिला तो कहीं परिवार के मुखिया का नाम ही सूची में नहीं मिली। माना जा रहा है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण ही नगर पालिका क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत सबसे कम रहा। प्रत्याशियों के तमाम प्रयासों के बाद भी वोटरों का जोश बूथों तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
समय के साथ साथ बढ़ा मतदान का ग्राफ
निकाय का नाम 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे मतदान समाप्ति पर वर्ष 2012 में
नगर पालिका रायबरेली 07.26 21.66 27.10 34.42 49.00 45.00
नगर पंचायत बछरावां 08.88 35.00 44.00 60.18 77.08 65.00
नगर पंचायत सलोन 16.00 31.00 41.00 48.00 67.34 68.00
नगर पंचायत लालगंज 15.00 23.50 36.00 52.00 66.39 59.74
नगर पंचायत ऊंचाहार 11.00 30.00 35.00 47.00 65.84 62.00
नगर पंचायत नसीराबाद 10.00 43.00 53.00 59.00 65.70 ----
नगर पंचायत महराजगंज 14.00 40.54 56.00 72.00 81.96 76.30
नगर पंचायत परशदेपुर 08.00 31.05 37.00 54.20 69.34 65.64
नगर पंचायत डलमऊ 10.00 26.00 41.00 51.00 77.58 68.4