{"_id":"5a1daf774f1c1bc9678bea7e","slug":"11511894903-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल और सीएचसी के स्टाफ को किया गया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल और सीएचसी के स्टाफ को किया गया सतर्क
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। चुनाव के दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। एसीएमओ डॉ. एसके चक को नोडल प्रभारी बनाया गया है। स्टाफ को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ड्यूटी के दौरान कोई चिकित्सक या कर्मचारी गायब रहा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में आज 29 नवंबर को नगर निकाय का चुनाव होना है। नगर पंचायत स्तर पर सीएचसी व नगर पालिका शहर में मतदान के दौरान यदि कोई अनहोनी हो तो उससे निपटने के लिए जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज की सभी सुविधा मुहैया करा दी गई है। दवाएं, इंजेक्शन आदि उपलब्ध कराए गए हैं। चिकित्सकों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सीएमओ ने बताया कि कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है, जिसका नंबर 9415937854 है। एसीएमओ डॉ. एसके चक को नोडल प्रभारी बनाया गया है। ड्यूटी में लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।