फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य: सत्य नारायण

संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य: सत्य नारायण

Mon, 27 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य: सत्य नारायण
‘संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य’
विज्ञापन

रायबरेली। हाथी पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। तीसरे संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कमिश्नर व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनरायन ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम सभी का पहला कर्तव्य है। हमें संविधान के अनुसार ही चलना चाहिए। संविधान विरोधी कार्यों का समर्थन नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप केपी राहुल, डीपी पाल व डॉ. संजय भारती ने कहा कि संविधान हमें समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना की सीख देता है। हमें जाति विहीन समाज के निर्माण में सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर राम सजीवन धीमान, प्रमोद कुमार, अशोक प्रियदर्शी, रामऔतार गौतम, रेखा दिवाकर आदि ने भी संबोधित किया। संयोजन राजेश कुरील व सहसंयोजक रोहित चौधरी रहे। संचालक सामाजिक चिंतन डॉ. सुनील दत्त ने किया। अध्यक्षता नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीसी कनौजिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed