फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रोक के बाद भी परशदेपुर में आचार संहिता का उल्लघंन

रोक के बाद भी परशदेपुर में आचार संहिता का उल्लघंन

Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
रोक के बाद भी परशदेपुर में आचार संहिता का उल्लघंन
उड़नदस्ते ने दीवारों से हटाई प्रचार सामग्री
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय परशदेपुर के प्रत्याशियों ने आचार संहिता को ताक पर रख दिया है। रोक के बाद भी कस्बे भर में पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री चस्पा कर दी है। रविवार को उड़नदस्ते ने कस्बे में पहुंचकर प्रचार सामग्री को हटाया। साथ ही प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि दोबारा प्रचार सामग्री चस्पा मिली तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। नगर परशदेपुर में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा व अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री चस्पा कर दी है। प्रशासन की रोक के बाद भी प्रत्याशियों ने आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया है। रविवार को उड़नदस्ता प्रभारी रविशंकर की टीम कस्बे में पहुंची तो उन्हें दीवारों पर प्रचार सामग्री चस्पा मिली। टीम जिल्ला बाजार व अन्य मोहल्लों में पहुंचकर प्रचार सामग्री को उखाड़ दिया। साथ ही प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि दोबारा दीवारों पर प्रचार सामग्री मिली तो संबंधित प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed