{"_id":"59ef919f4f1c1b76678b73d0","slug":"11508872607-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में रमेश और दिलेश्वरी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में रमेश और दिलेश्वरी ने बाजी मारी
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमेश और दिलेश्वरी दौड़े सबसे तेज
रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेथू में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्लॉक स्तरीय खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में रमेश और दिलेश्वरी ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना चाहिए। इससे ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं में निखार आता है।
कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में घुरौना ने हलोर को पराजित किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में हलोर ने महराजगंज की टीम को हराया। जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में करमगंज के रमेश यादव प्रथम, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में कन्या पूर्व माध्यमिक महराजगंज की दिलेश्वरी जीत दर्ज कराई। लंबी कूद बालक वर्ग में मऊगर्वी के रिंकू व बालिका वर्ग में हलोर की सुमन प्रथम रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बीईओ लालमणि कनौजिया, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी, अनुदेशक संघ अध्यक्ष पवन साहू ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस मौके पर दयाशंकर अवस्थी, इरशाद सिद्दीकी, हरिहरशरण, रेखा मौर्या, आदि मौजूद रहे।