फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एएसपी साहब, आखिर जिले में यह कैसी पुलिसिंग

एएसपी साहब, आखिर जिले में यह कैसी पुलिसिंग

Tue, 29 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
एएसपी साहब, आखिर जिले में यह कैसी पुलिसिंग
न्याय मांगते-मांगते एसपी दफ्तर में बेहोश हो गई महिला
विज्ञापन

रायबरेली। सूबे का निजाम जरूर बदला, लेकिन अफसरों की चौखट पर न्याय की उम्मीद करना अभी बेईमानी साबित हो रहा है। बेटी के हत्या आरोपियों को सजा दिलाने के लिए एक पीड़िता एक माह से भटक रही है, लेकिन उसकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। एसपी दफ्तरी में सोमवार को न्याय मांगते-मांगते महिला बेहोश हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। एसपी के पीआरओ यदुनाथ यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। पानी का छिट्टा मारने पर उसे होश आया। मौैजूदा समय में एसपी शिवहरि मीणा छुट्टी पर हैं और चार्ज एएसपी शशिशेखर सिंह को दिया गया है।

नया पुरवा की रहने वाली सगरुननिशा सोमवार दोपहर बाद पति नियाज अहमद और मोहल्ले की रहने वाली अन्य महिलाओं के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। उसका कहना था कि उसकी बेटी परवीन बानो की शादी महरागंज कस्बे में हुई थी। 09 अगस्त को दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं की गई। सगरुननिशा समेत अन्य महिलाएं एसपी दफ्तर के अंदर घुस गई। मृतका की मां न्याय की गुहार लगाते-लगाते वहीं पर बेहोश हो गई। एसपी के पीआरओ और महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पानी का छिट्टा मारने पर उसे होश आया। पुलिस कर्मियों ने उसे कार्रवाई का भरोसा देकर घर भेजा। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि हर घटना को गंभीरता सेे लेकर कार्रवाई की जा रही है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed