फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भ्रष्टाचार, आतंकवाद से मुक्ति मिलने पर मजबूत बनेगा देश-महेंद्रनाथ पांडेय

भ्रष्टाचार, आतंकवाद से मुक्ति मिलने पर मजबूत बनेगा देश-महेंद्रनाथ पांडेय

Tue, 29 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार, आतंकवाद से मुक्ति मिलने पर मजबूत बनेगा देश-महेंद्रनाथ पांडेय
भ्रष्टाचार, आतंकवाद से मुक्ति पर मजबूत होगा देश
विज्ञापन

रायबरेली। बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 21वीं युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मैंने कल्पना नहीं की थी दिल्ली की संसद से भी अच्छी नवोदय विद्यालय की संसद होगी। यह देख कर आश्चर्य हो रहा है कि नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा तैयार की गई युवा संसद भी किसी संसद से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत के सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है कि यदि गरीबी, भ्रष्टाचार व अशिक्षा तथा आतंकवाद से मुक्ति मिल जाए तो यह एक ऐसा मजबूत भारत बनेगा, जिसका नाम सुनकर अन्य देशों की रूह कांप जाएगी। कहा कि इस विद्यालय की हर स्तर पर मदद की जाएगी। विशिष्ठ अतिथि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों सहित संपूर्ण विद्यालय व क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सदर विधायक अदिति सिंह ने भी आयोजन की तारीफ की।
विज्ञापन

इससे पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ पांडेय का स्कूल की छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। एनसीसी के कैडेट्स ने गार्ड ऑफ आनर देकर सलामी दी। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प् अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा संसद में पक्ष और विपक्ष ने गृह मंत्री से गृह मंत्रालय के बारे में तथा शिक्षा मंत्री से शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने व रेल मंत्री से लगातार हो रही ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जवाहर नवोदय विद्यालय में और व्यवस्थाएं करने तथा सिंचाई मंत्री से अन्य राज्यों में आए बाढ़ की जानकारी देने जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की। इस पर पक्ष व विपक्ष एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगाकर एक दूसरे को जवाब देते देते रहे। इस मौके पर सीडीओ देवेंद्र पांडेय, सीएमओ डॉ. डीके सिंह, एसडीएम आरपी तिवारी, विद्यालय प्राचार्य अमरनाथ राय, उप प्राचार्य जीपी मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र प्रताप सिंह, रामशंकर वर्मा, जनमेजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed