फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हड़ताल पर रहे 840 जीडीएस कर्मचारी

हड़ताल पर रहे 840 जीडीएस कर्मचारी

Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे 840 जीडीएस कर्मचारी
394 शाखा डाकघरों में लटके ताले हड़ताल पर रहे 840 जीडीएस कर्मचारी
विज्ञापन

रायबरेली। सातवां वेतन आयोग लागू किए जाने समेत कई मांगों को लेकर बुधवार को जीडीएस कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। सभी ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और हक के लिए आवाज उठाई।
इस दौरान 394 शाखा डाकघरों में ताले लटके रहे और कामकाज ठप रहा। रजिस्ट्री, पार्सल का वितरण का कार्य नहीं हुआ। साथ ही आरडी जमा नहीं की गई। इससे लोगों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

सभी ने एक स्वर से कहा कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल चलती रहेगी। हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से हड़ताल की गई। जिले में 394 शाखा डाकघर हैं। इन डाकघरों में तैनात जीडीएस कर्मचारी रजिस्ट्री, पार्सल का वितरण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आरडी जमा करने के साथ ग्राहकों का लेनदेन करते हैं। सरकारी योजनाओं को भी बखूबी अंजाम देते हैं। जिला मुख्यालय स्थित घंटाघर स्थित डाकघर में संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई धरना देकर प्रदर्शन किया गया।
प्रदीप सिंह ने कहा कि सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए, सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, अफसरों की ओर से किया जा रहा शोषण बंद हो, आदि प्रमुख मांगें हैं। इन्हीं मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की गई है।
हड़ताल के चलते रजिस्ट्री, पार्सल का वितरण कार्य ठप रहा। साथ ही लेनदेन भी नहीं हो सका। विजय बहादुर, विनोद सिंह, धनंजय सिंह, आदित्य, रामनरेश, राम अवध ने कहा कि मांगें न माने तक हड़ताल चलती रहेगी।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताकि उप डाकघर शिवगढ़ में जीडीएस कर्मचारियों ने हड़ताल की। ग्रामीण डाक सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि हक बिना मिले चुप नहीं बैठा जाएगा।
इस मौके पर अमरचंद्र शुक्ला, रविशंकर अग्निहोत्री, राम लल्लन, रश्मि पटेल, माया तिवारी, दीपाली सिंह आदि मौजूद रहे। खीरों, महराजगंज, ऊंचाहार आदि क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में भी हड़ताल होने से कामकाज ठप रहा।
जीडीएस कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय डाक जीडीएस कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार से डाक कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जीडीएस कर्मचारियों की रिपोर्ट विभाग को दी जा चुकी है। उसके बाद भी उन लोगों की मांगे पूरी नहीं हुई। इस दौरान विनोद कुमार सिंह, संजू सिंह, नीरज पांडेय, भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed