{"_id":"598f4a1e4f1c1bde248b45ad","slug":"11502562846-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू लोडर पलटा, 16 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू लोडर पलटा, 16 श्रद्धालु घायल
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू लोडर पलटा, 16 श्रद्धालु घायल
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक लोडर पलट गया। इससे उस पर सवार 16 स्नानार्थी घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया।
सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासों गंगा तट से स्नान करके श्रद्धालु एक लोडर से रायबरेली की तरफ आ रहे थे। गंगासों रेल क्रॉसिंग के निकट लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार करीब 16 लोग घायल हो गए। सूूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से पांच घायलों को सीएचसी सरेनी में पहुंचाया। सभी घायल बाराबंकी के रहने वाले हैं। पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। शेष अन्य का उपचार कर उन्हें भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक फूलमती (55), लीलावती (60), सुंदर (55), सुंदरा (57), शिवराम (30) का सीएचसी में उपचार चल रहा था। उनकी हालत खतरे के बाहर थी। एसओ सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि लोडर पलटने से हादसा हुआ।