{"_id":"5974f9f04f1c1b45768b4635","slug":"11500838384-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से चार श्रमिक झुलसे, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से चार श्रमिक झुलसे, बेहोश
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आए चार श्रमिक, झुलसे
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में चार श्रमिक करंट की चपेट में आने से झुलस गए। सभी को सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब बोरिंग करने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे मिश्रन मजरे सवैया राजे गांव निवासी उदय प्रकाश का ट्यूबवेल खेत में लगा है। वह नई बोरिंग करा रहा था। काम करने के लिए गांव के ही उदय प्रकाश, लवकुश पांडेय, विनोद कुमार, अजय कुमार दिहाड़ी पर रखे था। चारों एक पाइप को उठाकर दूसरी पाइप में जोड़ रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार में लोहे की पाइप छू गया। इससे चारों बेहोश होकर गिर पड़े। घटना होने पर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य ऊंचाहार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि सभी की हालत नाजुक होने पर यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद ही जिला अस्पताल रेफर किया गया है।