फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मार डाला

दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मार डाला

Fri, 21 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मार डाला
दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन

रायबरेली-ऊंचाहार। गदागंज थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर एक विवाहिता को जहर देकर मार दिया गया। विवाहिता की अचानक हालत बिगड़ी थी, जिस पर उसे सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया। उसकी मौत से गुस्साए मायका पक्ष के लोगों ने नारेबाजी के साथ जमकर हंगामा किया। पुलिस पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।
गदागंज थाना के बरियार का पुरवा मजरे मनिहरशर्की की रहने वाली गुड़िया (22) पत्नी रमेश कुमार को गुरुवार रात संदिग्ध हालात में गंभीर अवस्था में सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। गुड़िया की मौत की सूचना पर मायका पक्ष के लोग पहुंचे और नारेबाजी के साथ हंगामा किया। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर गुड़िया को जहर देकर मार दिया। सूचना पर ऊंचाहार और गदागंज थाने की फोर्स मौैके पर पहुंची थी। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक थानेदार राजपाल सिंह का कहना है कि मृतका की मां उषा देवी पत्नी अमृतलाल निवासिनी तिवारीपुर मजरे रामगढ़ टिकरिया का आरोप है कि बाइक व सोने की चेन न देने पर उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। मां की तहरीर पर गांव बरियार का पुरवा मजरे मनिहरशर्की निवासी पति रमेश कुमार, ससुर सदाशिव, जेठ श्रीराम, सास अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


लापरवाही पर लाइन थानेदार लाइन हाजिर
रायबरेली। विवाहिता की हत्या के मामले में लापरवाही बरते जाने पर एसपी शिव हरी मीणा ने गदागंज थानेदार हंसराज यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की हत्या के मामले में थानेदार की ओर से कार्रवाई करने में ढिलाई बरती गई। इस पर लाइन हाजिर किया गया। एसपी का कहना है कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। जल्द उनके स्थान पर नए थानेदार की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed