फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   निरीक्षण के बाद 110 की स्पीड से ट्रेन लेकर दौड़ेंगे सीआरएस

निरीक्षण के बाद 110 की स्पीड से ट्रेन लेकर दौड़ेंगे सीआरएस

Fri, 29 Mar 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद 110 की स्पीड से ट्रेन लेकर दौड़ेंगे सीआरएस
रायबरेली। मुख्य संरक्षा आयुक्त एसके पाठक शुक्रवार को निरीक्षण करने आ रहे हैं। उनके निरीक्षण को लेकर रेल विकास निगम लिमिटेड के अफसरों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन



सीआरएस के निरीक्षण के दूसरे दिन ही उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह भी निरीक्षण के लिए यहां आ रहे हैं। सीआरएस अपना निरीक्षण कार्यक्रम श्रीराज नगर से शुरू करेंगे और हर पाइंट चेक करते हुए गौरीगंज जाएंगे, जहां से वह इलेक्ट्रिक इंजन के साथ स्पेशल ट्रेन को 110 किमी की रफ्तार से दौड़ाएंगे।
विज्ञापन



लखनऊ-वाराणसी रेल खंड में दूसरे चरण के तहत श्रीराज नगर से गौरीगंज तक पूरे कराए गए विद्युतीकरण कार्य का ट्रायल लेने के लिए सीआरएस यहां आएंगे।


वह शुक्रवार को सुबह 9 बजे स्पेशल ट्रेन से श्रीराज नगर पहुंचेंगे, जहां पूजा पाठ के बाद पांच मोटर ट्रॉलियों तथा दो वैगन से लेकर बछरावां की तरफ बढ़ेंगे। बछरावां में सुबह 11 बजे स्टेशन परिसर के साथ ही यहां बनाए गए सब सेक्शन पाइंट का मुआयना करेंगे। ट्राली से ही कुंदनगंज पहुंचेंगे, जहां वह स्पेशल ट्रेन पर सवार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरचंदपुर में भी वह ट्रेन से उतरेंगे और स्टेशन परिसर तथा विद्युत उपकेंद्र का जायजा लेंगे। दोपहर 2 बजे हरचंदपुर से रवाना होंगे और रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास चंपा देवी में बनाए गए डिपो का निरीक्षण करेंगे।


इसके बाद रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज तथा गेट संख्या 148 का मुआयना करेंगे। फुरसतगंज और जायस में भी इसी तरह स्टेशन तथा उपकेंद्र का निरीक्षण करते हुए गौरीगंज पहुंच जाएंगे।



सीआरएस के निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने श्रीराज नगर स्टेशन से बछरांवा, हरचंदपुर, रायबरेली और फिर इसी तरह गौरीगंज तक मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed