फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेलवे ट्रैक पर नवजात का शव मिलने से हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर नवजात का शव मिलने से हड़कंप

Sat, 23 Mar 2019 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर नवजात का शव मिलने से हड़कंप
डलमऊ (रायबरेली)। ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर डलमऊ जंक्शन के पास पटरी पर गुरुवार को देर शाम नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोतवाली, जीआरपी, आरपीएफ एक-दूसरे पर टालते रहे। डलमऊ कोतवाली पुलिस पहुंची तो काफी तलाश करने के बाद भी शव ढूंढ नहीं पाई।
विज्ञापन



ग्रामीणों से पूछताछ करने पर घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक किसी जानवर ने नवजात के शव को नोच डाला था, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी मणिशंकर तिवारी ने बताया कि मौके पर दो सिपाही तैनात कर दिए गए थे। घटनास्थल जीआरपी के अंतर्गत आता है, जिसके लिए जीआरपी को सूचना दी गई है।
विज्ञापन



उधर, जीआरपी थाना रायबरेली के एसओ रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि डलमऊ में नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना है, जिसे ऊंचाहार इंचार्ज ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed