{"_id":"5c8fe525bdec22146a72cbb5","slug":"111552934181-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
रायबरेली। माडर्न रेल कोच कारखाने के पास खडे़ ट्रेलर से टकराकर सोमवार शाम बाइक सवार युवक घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
खरगपुर सौताना निवासी मोहित सिंह (24) पुत्र मनोज सिंह टेंट हाउस चलाता था। सोमवार शाम सात बजे वह लालगंज से घर लौट रहा था। माडर्न रेल कोच कारखाने के सामने खडे़ ट्रेलर वे उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने मोहित को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
मोहित की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पिता मनोज व मां माया का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहित का बड़ा भाई धीरज कानपुर में रहता है।