फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हिंदू वाहिनी के जिला संयोजक को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

हिंदू वाहिनी के जिला संयोजक को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Mon, 18 Mar 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
हिंदू वाहिनी के जिला संयोजक को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने पर सिविल लाइंस चौराहे पर रविवार रात हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व कांग्रेसियों के बीच बवाल हो गया।
विज्ञापन



गुस्साए कांग्रेसियों ने वाहिनी के जिला संयोजक आशीष पाठक को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से पीटा। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।


यह विवाद उस समय हुआ, जब कांग्रेसी सिविल लाइंस के पास प्रियंका वाड्रा के स्वागत के लिए जमा हुए थे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले में पीड़ित की तरफ से हिमांशु व अन्य के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रयागराज जाने की जानकारी मिलते ही उनके स्वागत के लिए कांग्रेसी सिविल लाइंस के पास एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक आशीष पाठक, मारूत समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वाहिनी के पदाधिकारी प्रियंका मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।


इसको लेकर कांग्रेसियों और वाहिनी के पदाधिकारियों के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। कांग्रेसियों ने आशीष पाठक को लात-घूंसों से जमकर पीटा।


इससे विवाद और बढ़ गया। अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल अतुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वाहिनी जिला संयोजक को किसी तरह वहां से हटाया।


मारपीट में उपाध्यक्ष को चोटें आईं हैं। कोतवाल का कहना है कि आशीष पाठक की ओर से हिमांशु व अन्य के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी गई है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।


कोई मारपीट नहीं की गई-जिलाध्यक्ष
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से किसी ने कोई मारपीट नहीं की है। हिमांशु आदि के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बाबत जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिमांशु पार्टी में हैं, लेकिन मारपीट नहीं की।


मारपीट की गई, जांच कराई जा रही : सीओ
सीओ सदर गोपीनाथ सोनी का कहना है कि सिविल लाइंस के पास आशीष पाठक के साथ कांग्रेसियों की तरफ से मारपीट की गई। आशीष की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।



आशीष के साथ कांग्रेसियों ने की मारपीट : दुर्गेश
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह राणा का कहना है कि आशीष पाठक बाइक में पेट्रोल भराने गए थे। इस दौरान कांग्रेसी पीएम के खिलाफ टिप्पणी करते हुए नारे लगा रहे थे। विरोध करने पर आशीष पाठक के साथ कांग्रेसियों ने मारपीट की है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed