{"_id":"5b8c262f42c79246730f63e1","slug":"111535911471-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी केमकान का जर्जर छज्जा ढहने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी केमकान का जर्जर छज्जा ढहने से महिला की मौत
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बछरावां। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बारिश के दौरान पड़ोसी के मकान का छज्जा ढहने से महिला मलबे में दबकर गई। चीख सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक महिला की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के समय वह दरवाजे पर झाडू़ लगा रही थी।
सेंहगों पश्चिम गांव में सुबह करीब 6.30 बजे तेज बारिश हो रही थी, तभी गांव की रामकली (44) पत्नी भुइयादीन अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी, तभी पड़ोसी मेवालाल के मकान का जर्जर छज्जा अचानक ढह गया।
इससे वह छज्जे के मलबे में दब गई। आननफानन परिवारीजन व आसपास के ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पति भुइयादीन, बेटा सरवन (20), माधुरी (18), लक्ष्मी (16), सोहन (15), मोहन (13) और बेटी शिवानी (1) रो-रो कर हाल बेहाल है।
ग्राम प्रधान विनोद चौधरी ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व कर्मियों को दी। उप जिला अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि पीड़ित परिवार की मदद कराई जाएगी।