{"_id":"5a42a0c54f1c1bd0408bf294","slug":"111514315973-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी हंड्रेड के पीआरवी चालक को बंधक बनाया, सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी हंड्रेड के पीआरवी चालक को बंधक बनाया, सिर फोड़ा
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 के चालक को बनाया बंधक, पीटा
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को यूपी 100 की गाड़ी के चालक को ग्रामीणों ने न सिर्फ बंधक बना लिया, बल्कि पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि गाड़ी की टक्कर से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी बीच एक युवक के विरोध करने पर चालक ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़का। सूचना पर कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर चालक को ग्रामीणों से कब्जे से मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुटिया मजरे सडंहा बाजार में मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पीआरवी 1774 डायल पुलिस रूटीन से वापस लौट रही थी। नसीराबाद बाजार में सड़क किनारे दिलशेर निवासी दररहिया मजरे मकदूमपुर निवासी की साइकिल से पुलिस की गाड़ी टकरा गई। इस पर वहां मौजूद अजय कुमार से चालक शिवबरन यादव की कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि चालक ने अजय की पिटाई कर दी। पिटाई की बात जब ग्रामीणों को लगी तो भड़क गए। ग्रामीणों ने पीआरवी का पीछा किया और लगभग एक किलोमीटर दूर लाला का पुरवा के पास पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और चालक को उतार कर उसे बंधक बना पीटना शुरू कर दिया।
चालक के साथी अभिषेक कुमार ने नसीराबाद थाने को सूचना दी। मौके पर नसीराबाद एसओ बृजमोहन सिंह, डीह एसओ, सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर उसे सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ सलोन शशिकांत यादव भी पहुंचे। घटना के कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह, यूपी डायल प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए लोग
पीआरवी चालक की पिटाई के बाद कुटिया मजरे सडंहा बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस की दहशत के चलते कई दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद करके भाग खडे़ हुए। वहां पर सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों के बारे में पूछताछ भी की।
मामले में होगी सख्त कार्रवाई : एसपी
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि यूपी 100 के पीआरवी चालक की पिटाई की गई है। नसीराबाद थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।