फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आज थम जाएगा निकाय चुनाव का प्रचार

आज थम जाएगा निकाय चुनाव का प्रचार

Mon, 27 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आज थम जाएगा निकाय चुनाव का प्रचार
आज थम जाएगा निकाय चुनाव का प्रचार
विज्ञापन

रायबरेली । नगर निकाय के चल रहे चुनाव के प्रचार का शोरगुल सोमवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में शामिल जिले की एक नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतों में चुनावी सभाएं और प्रचार नहीं हो सकेगा। इसके बाद कोई प्रत्याशी या समर्थक प्रचार करता पाया गया तो उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई होगी। प्रशासन चुनाव प्रचार के आखिरी क्षण को लेकर सतर्क हो गया है। उड़नदस्ता टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। यहां 29 नवंबर को मतदान होगा।
अंतिम चरण में शामिल शहर की नगर पालिका परिषद व आठ नगर पंचायत में चुनाव चिह्न वितरण के बाद 14 नवंबर से प्रत्याशियों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया था। आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक मतदान से 48 घंटे पूर्व सोमवार शाम पांच बजे तीनों नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषद में प्रचार का शोर बंद हो जाएगा। इसके बाद आठों नगर पंचायतों एवं नगर पलिका परिषद में चुनावी सभाएं एवं नुक्कड़ सभाएं नहीं हो सकेंगी। आयोग ने इसके बाद प्रचार करते किसी प्रत्याशी व समर्थक के पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। 12 दिनों से चल रहे प्रचार की आखिरी समय सीमा को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने चुनाव में लगे अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी प्रत्याशी को प्रचार करते पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि निष्पक्ष एवं सकुशल चुनाव संपन्न कराया जा सके। नगर पालिका रायबरेली और आठ नगर पंचायतों में नगर निकाय चुनाव 29 नवंबर को है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.राजेश प्रजापति का कहना है कि शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रचार कोई करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सतर्क की गईं उड़नदस्ता टीमें
चुनाव प्रचार के आखिरी क्षणों को देखते हुए प्रशासन ने उड़नदस्ता टीमों को सतर्क कर दिया है। आठों नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषद के लिए गठित उड़नदस्ता टीमों को प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी इस दौरान वोटरों को लुभाने का कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


314 पोलिंग पार्टियां तहसीलों से होंगी रवाना
एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में 29 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए 314 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। संबंधित तहसीलों से पोलिंग पार्टियों को बूथोें के लिए रवाना किया जाएगा। कुल 1254 कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।


प्रेक्षक पहुंचे रायबरेली, दूरभाष नंबर बनाया
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार शुक्ला ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना को निष्पक्ष एवं सकुशल कराने के लिए कामरान रिजवी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण लखनऊ को प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। प्रेक्षक यहां जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। वे आईआई गेस्ट हाऊस में ठहरे हैं, जिनका दूरभाष नंबर 0535-2702045 है। चुनाव संबंधी कोई भी जानकारी प्रेक्षक से इस नंबर पर ली जा सकती है।

आंकड़ों पर एक नजर
नगर निकाय नाम पुरुष महिला कुल
नगर पालिका रायबरेली 85992 77932 163924
नगर पंचायत बछरावां 4908 4697 9605
नगर पंचायत ऊंचाहार 4706 4666 9372
नगर पंचायत नसीराबाद 4290 4286 8576
नगर पंचायत महराजगंज 2546 2536 5082
नगर पंचायत डलमऊ 3965 3322 7287
नगर पंचायत लालगंज 9716 9567 19283
नगर पंचायत सलोन 5808 5957 11765
नगर पंचायत परशदेपुर 4459 4438 8897

किस निकाय चुनाव में कितने प्रत्याशी
नगर निकाय अध्यक्ष सभासद/सदस्य
नगर पालिका रायबरेली 11 242
नगर पंचायत बछरावां 15 61
नगर पंचायत ऊंचाहार 14 48
नगर पंचायत नसीराबाद 07 82
नगर पंचायत महराजगंज 08 53
नगर पंचायत डलमऊ 06 56
नगर पंचायत लालगंज 22 65
नगर पंचायत सलोन 09 43
नगर पंचायत परशदेपुर 09 51
कुल 101 701

नगर पंचायत का नाम मतदान केंद्र मतदेय स्थल
नगर पालिका रायबरेली 53 198
नगर पंचायत बछरावां 03 13
नगर पंचायत ऊंचाहार 04 13
नगर पंचायत नसीराबाद 07 15
नगर पंचायत महाराजगंज 04 10
नगर पंचायत डलमऊ 06 10
नगर पंचायत लालगंज 05 32
नगर पंचायत सलोन 05 13
नगर पंचायत परशदेपुर 05 10
कुल 92 314
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed