फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खराब ट्रांसफार्मर की संख्या 500

खराब ट्रांसफार्मर की संख्या 500

Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर की संख्या 500
500 ट्रांसफार्मर खराब
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में ट्रांसफार्मर खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालत यह है कि अब तक करीब 500 ट्रांसफार्मर खराब हैं। किसी गांव में 15 तो किसी गांव का एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ट्रांसफार्मर के लिए उपभोक्ता वर्कशॉप के चक्कर काट रहे हैं।
त्रिपुला स्थित वर्कशॉप में इस समय खराब ट्रांसफार्मरों का स्टॉक लगा हुआ है। मरम्मत के लिए सामान नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर मरम्मत का काम ठप है। जगतपुर कस्बे से सलोन रोड पर लगा ट्रांसफार्मर 25 दिनों से खराब है। ओवरलोड होने के चलते हर बार खराब हो जाता है। व्यापारियों ने कई बार क्षमता बढ़ाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छोटेलाल सोनकर, बचोले सेठ, श्यामलाल, प्रेमनारायण, राजेश सिंह व अनिल बाजपेयी ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर बदलना नहीं गया।
विज्ञापन

गदागंज ब्लॉक क्षेत्र के पूरे लोनियन मजरे धूता गांव का ट्रांसफार्मर एक महीने से खराब है। यहां से ट्रांसफार्मर बनने के लिए वर्कशॉप भेजा गया है, लेकिन अभी तक बनकर नहीं आया है। इसी तरह सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के रामदीन के ट्यूबवेल में लगा ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब है। अब तक बनकर नहीं आया। इसी तरह करीब 500 ट्रांसफार्मर खराब है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेपटरी हो गई जिले की विद्युत व्यवस्था
सीएम आदित्यनाथ योगी ने ग्रामीण अंचलों में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का फरमान जारी किया है, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। किसानों और उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गऊदीन, धर्मराज ने बताया कि बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। न समय से ट्रांसफार्मर मिल रहे हैं, न ही भरपूर बिजली मिल रही है। राही ब्लॉक के मनोज कुमार, पवन कुमार ने बताया कि किसानों की फसलें सूख रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


वर्कशॉप में सामान उपलब्ध कराने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला है। एक-दो दिन में सामान उपलब्ध होते हुए वर्कशॉप भेजवा दिया जाएगा।- जेके पांडेय, एक्सईएन वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed