फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एंटी भूमिया की बैठक में लापरवाही पर डीएम भड़के

एंटी भूमिया की बैठक में लापरवाही पर डीएम भड़के

Mon, 24 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एंटी भूमिया की बैठक में लापरवाही पर डीएम भड़के
तत्काल हटाएं अतिक्रमण : डीएम
विज्ञापन

रायबरेली। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में हुई एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स की बैठक में डीएम अभय सिंह ने लापरवाही पर फटकार लगाते हुए अतिक्रमण चिह्नित कर तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जो भूमाफिया जमीन पर अवैध कब्जे किए हुए हैं, उनको चिह्नित कर सूची मांगी गई थी, जिस पर समस्त एसडीएम ने लापरवाही बरती। एसडीएम की ओर से भेजी गई सूची पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त एसडीएम नए सिरे से अवैध कब्जा की गई जमीन का निरीक्षण करें एवं पारदर्शिता अपनाते हुए फिर से सूची प्रेषित करें। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम डलमऊ से पूछा कि वे बताएं कि उनके क्षेत्र में कितने अनाधिकृत कब्जे हैं। एसडीएम ने बताया कि अभी तक तीन पर अनाधिकृत कब्जे पाए गए हैं, जिसमें एक नगर पंचायत की जमीन पर कांजी हाउस बनाया गया था, वह जमीन खाली करा दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर में जितनी भी जमीनों पर अवैध कब्जे किए गए हैं, उन्हें खाली करवाने की कार्रवाई की जाए, अन्यथा शासन स्तर पर लापरवाह अफसरों परकड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तिलकधारी, अपर जिलाधिकारी (विरा), राजेश कुमार प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed